Advertisement

पीए-पीएस एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल का विधानसभाध्यक्ष से भेंट-वार्ता

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। पीए-पीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने 2 नवंबर को झारखंड विधानसभाध्यक्ष से औपचारिक भेंट-वार्ता कर उनको एसोसिएशन की जानकारी दी। नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश निराला कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार पीए-पीएस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से औपचारिक भेंट वार्ता कर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और संस्था का प्रतीक चिन्ह देते हुए एसोसिएशन के संदर्भ में जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्पीकर को बताया गया कि झारखंड के सभी विधायकों, मंत्रियों एवं सांसदों के कार्यरत निजी सहायक और आप्त सचिव हेतु एक कॉमन प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है, जिसमें उनसे जुड़े समस्त विधायी कार्यों और सदन के कार्यों को संपादित करने वाले निजी सहायकों और आप्त सचिवों जुड़े हैं। विधानसभाध्यक्ष महतो ने विधायक जीवन से जुड़े विभिन्न अनुभवों को एसोसिएशन के साथ साझा किया।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष विजयश्री, महासचिव पवन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, निर्भय कुमार, आलोक कुमार झा, संयुक्त सचिव समीर महतो, सदस्य मनीष कुमार, कैलाश प्रसाद, इस्तेयाक आलम, आदित्य राज गोल्डी इत्यादि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *