एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद अंतर्गत अग्रसेन भवन में मानवी इंटरप्राइजेज द्वारा आयोजित दिवाली खरीदारी महोत्सव प्रतिष्ठान का 23 अक्टूबर को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने प्रतिष्ठान का शुभ उद्घाटन फीता काटकर किया तथा प्रोपराइटर विशाल सिंह और मुकेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कहा कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे और क्षेत्रवासियों को दीपावली की खरीदारी के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराए। कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और समृद्धि का पर्व है।
इस अवसर पर स्थानीय व्यापार एवं व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलना क्षेत्र की आर्थिक उन्नति के लिए भी महत्व पूर्ण है। उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन सिंह, मजदूर नेता बृज बिहारी पांडेय, कोलफील्ड मजदूर यूनियन ढोरी एरिया सचिव आर. उनेश, फुसरो नगर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, फुसरो युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, सचिव राकेश मालाकार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ राजा, भाजपा नेता कृष्ण कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा, दिनेश सिंह, अजीत सिंह, रणविजय प्रजापति सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply