प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के टकाहा रहिवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह आदर्श क्लब के संस्थापक दिवंगत विष्णु चंद्र मेहता की धर्मपत्नी भूलिया देवी का बीते 21 अक्टूबर की रात बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के रहिवासियो में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत भूलिया देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार बांगा गाढ़ा में किया गया। उनके छोटे पुत्र सुभाष चंद्र मेहता ने अग्निमुख की रस्म निभाई। उनके निधन पर जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, भदरू महतो, पंकज कुमार सिन्हा, अजीत लोहानी, स्वरूप सहाय, तपेश महथा एवं भागीरथ प्रसाद बक्शी सहित अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
![]()













Leave a Reply