प्रहरी संवाददाता/कसमार(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ फोरलेन मार्ग पर 21 अक्टूबर की देर संध्या केटीएम बाइक और मारुति ओमनी वैन के बीच भीषण टक्कर होने की दु:खद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण टक्कर में केटीएम बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना से मर्माहत क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश जायसवाल ने सभी युवा साथियों से हाथ जोड़कर विनम्र अपील किया है कि आपका जीवन अनमोल है। कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही में बाइक चलाकर अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। सड़क पर थोड़ी-सी सावधानी आपके परिवार की खुशियाँ बचा सकती है। उन्होंने आम छोटे बड़े वाहन व् बाइक चालकों से कहा कि याद रखिए, आपके घर पर माँ-बाप आपकी सलामती का इंतजार करते हैं। आपकी एक गलती पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे सकता है।
![]()













Leave a Reply