Advertisement

डीपीएस बोकारो के सृजन वैज्ञानिक प्रतिभा, 40 स्टॉलों पर छात्रों द्वारा नवाचार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। डीपीएस बोकारो में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता सृजन का 15 अक्टूबर को समापन विज्ञान एवं बाल अधिकार प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता के साथ किया गया। अंतिम दिन लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचारी मॉडल और परियोजनाओं से वैज्ञानिक प्रतिभा व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के जूनियर और सीनियर वर्गों में विज्ञान, बाल अधिकार और रोबोटिक्स से जुड़े लगभग 40 स्टॉल लगाए गए। उद्घाटन आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की अंतरराष्ट्रीय संबंध विभागाध्यक्ष प्रो. रजनी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान की वास्तविक सार्थकता समाज, मानवता और प्रकृति के हित में है। विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बाढ़ पूर्वानुमान, औद्योगिक सुरक्षा, सड़क दुर्घटना से बचाव, नदी सफाई की रोबोटिक तकनीक और स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। बाल अधिकार प्रदर्शनी में बच्चों ने विश्व शांति और बचपन की सुरक्षा का संदेश दिया। रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और कंपोजिट स्किल लैब की परियोजनाएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
मौके पर प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। कहा कि क्विज एवं आईटी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *