Advertisement

बोकारो में भजन संध्या से माहौल बना भक्तिमय, श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सेक्टर-4 स्थित तृप्ति बैंक्विट हॉल में श्रीश्री जयशंकर महाराज की भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक विनोदजी की देखरेख में आयोजित इस आध्यात्मिक संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया।

पश्चिम बंगाल से आए आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक विश्वजीत एवं धर्मवीर ने मधुर भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीश्री रविशंकर के भजनों पर श्रद्धालु सुर मिलाते और भक्ति में झूमते नजर आए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजकों ने 15 अक्टूबर को बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग का उद्देश्य आमजनों को तनावमुक्त जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करना है। भागदौड़ भरी जिंदगी में भजन, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियां मन को सुकून देती हैं। संयोजक विनोदजी के प्रयासों से बोकारो में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद के साथ सकारात्मकता और आपसी जुड़ाव का संदेश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *