Advertisement

एससी-एसटी अत्याचार के 78 मामलों की समीक्षा व् राहत अनुदान भुगतान की अनुशंसा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय में 15 अक्टूबर को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत राहत अनुदान योजना की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में कुल 78 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें अनुसूचित जाति के 52 और अनुसूचित जनजाति के 26 मामले शामिल हैं।

बैठक में पात्र पीड़ितों को राहत अनुदान की प्रथम किस्त के भुगतान की अनुशंसा की गई। उपायुक्त ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा अनुसंधान, आरोप पत्र दाखिल करने और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने जाति प्रमाणपत्रों का सत्यापन नियमानुसार पूरा करने और आरोप पत्र दाखिल हो चुके मामलों के अभिलेख समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला कल्याण विभाग को पीड़ितों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा विधिक परामर्श और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों एवं पीड़ितों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *