Advertisement

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अर्धवार्षिक परीक्षा फल, मेधावी छात्रों को मिलेगा पुरस्कार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर टू ए स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 15 अक्टूबर को भैया-बहनों के बीच अर्धवार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा एवं विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अनिल कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अनिल कुमार ने घोषणा की कि कक्षा नवम एवं दशम परीक्षा में अव्वल आने वाले भैया-बहनों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस घोषणा से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने भैया-बहनों को आश्वस्त किया कि उनके शैक्षणिक भ्रमण की व्यवस्था की जाएगी, जिसके अंतर्गत उन्हें बोकारो से बाहर विभिन्न शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों पर ले जाया जाएगा। कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा तथा उनके ज्ञान का विस्तार होगा। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी भैया-बहनों के उज्ज्वल भविष्य एवं विश्व मंगल की कामना की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *