Advertisement

बोकारो पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस ने लंबित कांडों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिला के हद में पिंड्राजोरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को 13 अक्टूबर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीन आरोपियों में दो नाबालिगों से संबंधित पॉकसो अधिनियम के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी एनएच-32 स्थित नगेन मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में की गई है। उक्त दुर्घटना में दो राहगीरों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था।

पिंड्राजोरा पुलिस ने नाबालिगों से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की है। नाबालिगों की पहचान और मामले से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। वहीं बीते दिनों नगेन मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना, जिसमें दो की जान चली गई थी और एक घायल हुआ था। संबंधित मामले में भी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने लंबित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की है।

बोकारो पुलिस द्वारा लंबित मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण और दर्ज मामलों में कानूनी कार्रवाई को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। बोकारो पुलिस के अनुसार अपराध के मामलों में कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कदम उठाए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *