Advertisement

खैराचातर के बजरंगबली मंदिर में साप्ताहिक भंडारा, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर में 13 अक्टूबर को साप्ताहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मौके पर समाजसेवी विष्णु जायसवाल, अनीश जायसवाल, कपिलेश्वर जायसवाल और छोटू जायसवाल ने साप्ताहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण जैसे आयोजनों को धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *