Advertisement

बोकारो पुलिस को मिलीं 53 नई बाइक, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

जीपीएस व् सायरन से लैस बाइक से गश्त, दशहरा में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और आम जनों की सुरक्षा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस को 53 नई मोटरसाइकिलें (बाइक) उपलब्ध कराई गई हैं।

जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर को बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने इन मोटरसाइकिलों का वितरण विभिन्न थानों और पुलिस पदाधिकारियों के बीच किया। सभी मोटरसाइकिलें जीपीएस और सायरन से लैस हैं। इनके मूवमेंट की निगरानी वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी।
नई मोटर बाइक के मिलने से पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत होगी। खासकर संकरी गलियों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की पहुंच आसान होगी। इससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और शिकायतों पर तत्काल पहुंचने में मदद मिलेगी।

खासकर दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी कर रहा है। बाइक से पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आसानी से पहुंच सकेंगे।
जिला पुलिस अधीक्षक मीणा ने आवंटित मोटरसाइकिलों का उपयोग नियमित गश्त, जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण में करने का निर्देश दिया है। इससे पहले जिले के विभिन्न थानों को 103 मोटरसाइकिलें और 78 बोलेरो दी जा चुकी हैं। नई बाइक से जिले में पुलिस की सक्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *