Advertisement

ऑफिसर्स क्लब करगली में क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल बीएंडके क्षेत्र मे सतर्कता जगरूकता अभियान तथा विभिन्न मिशनों के तहत 13 अक्टूबर को क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला के हद में करगली आफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों और कार्यशालाओं में सैकड़ों महिला और पुरुष कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कार्यबल की कार्यक्षमता को बढ़ाना, पारदर्शिता लाना और उन्हें आधुनिक कार्य प्रणाली से अवगत कराना है।

आयोजित कार्यक्रम मे कर्मियों को छुट्टी से सम्बंधित प्रवधानों की जानकारी दी गई। प्रबंधक मानव संसाधन पीएन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में लैंगिक समावेशिता (जेंडर इंक्लूसिविटी) सीसीएल के इन अभियानों और क्षमता विकास कार्यक्रमों में महिला एवं पुरुष दोनों कर्मचारियों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

इसके तहत मुख्य रूप से सतर्कता (विजिलेंस), डिजिटल पब्लिक प्रोक्योरमेंट के लिए जीईएम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) की नई कार्य प्रणालियां, नए लेबर कोड और वित्तीय साक्षरता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए जवाबदेही, सत्यनिष्ठा और सुशासन (गुड गवर्नेंस) को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान दिया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *