सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी स्थित टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में 13 अक्टूबर को सह-शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के छात्राओं ने नवदुर्गा का रूप धारण कर सृष्टि में शक्ति, संतुलन और समन्वय का सुंदर संदेश दिया।

विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने बताया कि नवदुर्गा के नौ रूपों में सृष्टि के संचरण, परिचालन एवं समन्वय का संदेश अंतर्निहित है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिकता रखता है। कहा कि कन्याएं शक्ति स्वरूपा हैं, जो भार्या, अर्द्धांगिनी, मातृ आदि रूपों में जीवन के हर स्तर पर सतत हमारा साथ देती हैं एवं मार्गदर्शन भी करती हैं।

विदित हो कि प्रथम गुरु के रूप में माँ का ही नाम उल्लेखित होता है, जो 9 महीने गर्भ में बीज रूपी संतान का पालन-पोषण करती है। कार्यक्रम की संयोजिका कुसुम कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा एलकेजी से सातवीं तक के कुल 94 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नवदुर्गा के रूपों का प्रदर्शन एवं दुर्गा सप्तशती के कई श्लोकों का गायन एवं शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6 की छात्रा श्रुतकृति पिंगुआ ने मातृ के नौ रूपों का विस्तृत विश्लेषण किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply