Advertisement

छपरा में प्रमंडल स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप का आगाज

सारण के साइक्लिस्ट ने जीते स्वर्ण, रजत व् कांस्य

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा के हवाई अड्डा परिसर में 10 अक्टूबर को प्रमंडल स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ सुबह 8 बजे सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि छपरा के साइक्लिंग खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में आयोजित महिला एमटीबी साइक्लिंग टूर्नामेंट में सारण के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रमंडल स्तरीय वार्षिक प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सारण का परचम लहराएंगे।

जिला खेल पदाधिकारी डॉ विभा सिंह ने कहा कि सारण जिला साइक्लिंग संघ छपरा का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद अब प्रमंडल स्तरीय चैंपियनशिप में भी खिलाड़ी जिले को विजेता बनाने के लिए तैयार हैं।

प्रतियोगिता में सारण के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर आगामी राज्य स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली। विजेता खिलाड़ियों में बालिका वर्ग के अंडर-19 श्रेणी में प्रथम मनीषा खातून, द्वितीय राजनंदनी तथा तृतीय अनीशा रही। अंडर-17 श्रेणी में प्रथम स्वीटी, द्वितीय सुरभि रूपा, तृतीय मीरा, अंडर-14 श्रेणी में प्रथम ब्यूटी, द्वितीय- रूपाली, तृतीय अंचला गोपी रही।

बालक वर्ग के अंडर-19 श्रेणी में प्रथम रंजन, द्वितीय आशीष, सूरज, कालू, अंडर-17 श्रेणी में प्रथम आदर्श, द्वितीय आदित्य, तृतीय आयुष, पिंटू, अंडर-14 श्रेणी में प्रथम ऋतिक, द्वितीय प्रवीण तथा तृतीय रहे नेता, प्रिंस ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। इस अवसर पर सारण साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष डॉ देव कुमार सिंह, सचिव संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह व् शैलेंद्र पुरी, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश, अर्पित सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद वर्मा एवं संरक्षक डॉ सुरेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *