Advertisement

संसद में चुप्पी, एमएमडीआर पर झूठा प्रचार से गुमराह करना बंद करे राज्य सरकार-मरांडी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। टाटा से गिरिडीह जाने के क्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बोकारो में 20 सितंबर को आगमन हुआ। भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने पूर्व सीएम मरांडी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व सीएम.बाबूलाल मरांडी ने एमएमडीआर एक्ट को लेकर राज्य के हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून के प्रावधानों को सही तरीके से जनता के सामने रखने के बजाय भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के कानून को लेकर जनता को डराने के बजाय राज्य सरकार को अपनी खनिज नीति, बंद खदानों, राजस्व और रोजगार के आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को कानून की वास्तविक धाराओं और उसके प्रभाव की तथ्यात्मक जानकारी मिलनी चाहिए।

मौके पर कृष्ण कुमार मुन्ना, जयदेव राय, लक्ष्मण नायक, अर्चना सिंह, कुमार अमित, संजय त्यागी, रामलाल सोरेन, मनोज ठाकुर, अंजला सिंह, विभीषण सिंह चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव, मुकेश राय, विशाल गौतम, बैद्यनाथ प्रसाद, ब्रज दुबे, राजेश घोषाल, मनोज सिंह, विनय किशोर, महेंद्र राय, सोनम दुबे, शिवशंकर दूबे, नीरज कुमार, एके वर्मा, निवारण महतो, प्रमोद महतो, दिनेश यादव, मनोज पांडेय, बुद्धेश्वर घोषाल, प्रकाश दास, सतेंद्र गुप्ता, संजीव झा, जितेंद्र गोस्वामी, ममता गोस्वामी, भानु प्रताप सिंह, अशोक दास, अनीता गुप्ता, बालेश्वर मुर्मू, सक्षम सिंह, प्रकाश कुमार, मंतोष यादव, प्रीति गुप्ता, रंजीत बरनवाल, सुनीता शर्मा, मंजू सिंह, मीनाक्षी सिंह, अनिल कुमार सिंह, गौर रजवार, महाराज सिंह चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *