Advertisement

पेटरवार के झुंझको में भाजपा अंगवाली मंडल की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के झुंझको में 20 सितंबर को भाजपा अंगवाली मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने की।

जानकारी के अनुसार चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको में अपराह्न भाजपा अंगवाली मंडल की आवश्यक बैठक मंडल कोषाध्यक्ष रामटहल सिंह की आवासीय कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में बीएलए-1 सह पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव की उपस्थिति में बीएलए-2 सदस्यों के साथ एसआईआर को लेकर तमाम त्रुटियों को अंतिम रूप दिए जाने पर चर्चा की गयी। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया।

मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मनोहर नायक, आशीष नायक, अशोक कुमार, ब्रजेश दशौंधी, सोहन गंझु, गोविंद रजवार, मनोज यादव, सोहन करमाली, राजेन्द्र दशौंधी, रुर्द्धेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *