एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राज्य स्तरीय बिहार झारखंड राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सम्मेलन में बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार प्रतिनिधित्व करेंगे।
क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, बिहार झारखंड युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बिहार की राजधानी पटना में 21 एवं 22 सितंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन का आयोजन किया गया है। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय धनबाद की ओर से के. बी. कॉलेज बेरमो के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी को सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करने की जवाबदेही दी गई है।
के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने 19 सितंबर को उक्त जानकारी दी। मौके पर उपस्थित कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, अन्य विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि, केबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सामाजिक मुद्दों, सामुदायिक जागरूकता से लेकर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश व् कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाया है।
कॉलेज की यूनिट के कार्य की गुंजायमान विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय धनबाद में स्पष्ट देखी जाती है। साथ ही देश स्तर पर भी यह यूनिट अपनी पहचान अपने कार्यों को लेकर बनाई है।
![]()













Leave a Reply