एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना से स्थानांतरण के बावजूद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल एक मिसाल रहा। क्षेत्र के रहिवासियों ने उनके कार्यकाल को अत्यंत सराहनीय और गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने जनता और पुलिस के बीच विश्वास को बढ़ाया है।
बेरमो थाना क्षेत्र के अमन पसंद रहिवासियों ने 18 सितंबर को कहा कि थाना प्रभारी का स्थानांतरण भले ही सरकारी प्रक्रिया के तहत हो गया हो, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराधियों पर नकेल कसने में जो भूमिका निभाई है, वह हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने हमेशा सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना से काम किया है। रहिवासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
![]()













Leave a Reply