Advertisement

अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश सिंह

मोर्चा के विश्वास और उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा-राजेश सिंह

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा चौक स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क इन में बीते 9 सितंबर को अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के तत्वाधान में सम्मान समारोह आयोजित की गई। समारोह में राजेश सिंह को अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह को पाग पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, फूलों के माला के साथ गुलदस्ता भेंटकर गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया। साथ हीं उनके सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने दूरभाष पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी एवम उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे झारखंड के नायक बनकर उभरें, यही हमारी शुभकामना है। मौके पर सवर्ण समाज से आए हुए सम्मानित जनों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बधाई देते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी सुनील कुमार सिंह एवम प्रदेश संरक्षक रामेश्वर दयाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि राजेश सिंह की मोर्चा के प्रति लग्नशीलता, कार्यकुशलता तथा निष्ठा को देखते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह की अनुशंसा पर केंद्रीय कमेटी के द्वारा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के शास्त्रीनगर फुसरो रहिवासी दिनेश सिंह ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि राजेश सिंह को सवर्ण मोर्चा से जुड़ने पर मोर्चा को और मजबूती मिलेगी। उनके अनुशासन, मेहनत और मोर्चा के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए केंद्रीय कमेटी ने उन्हें झारखंड प्रदेश की बागडोर सौंपी है। उन्होंने राजेश सिंह को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

वहीं राजेश सिंह ने अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह राष्ट्रीय सचिव, झारखंड प्रभारी सुनील कुमार सिंह, प्रदेश संरक्षक रामेश्वर दयाल सिंह सहित केंद्रीय कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कमेटी द्वारा हमें जिस आशा, विश्वास एवं उम्मीद के साथ सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे पर मैं खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि सक्रिय जनों को मोर्चा में जोड़ते हुए, मोर्चा को मजबूती दिलाने का कार्य करूंगा।

राजेश सिंह को अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अभय कुमार सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह, मिथलेश सिंह, रंजय सिंह, बिनोद सिंह, शंकर सिंहा, उदय प्रताप सिंह, चुनु सिंह, सुनील शर्मा, विमलेश सिंह, राम लाल गोस्वामी, अभिषेक मिश्रा, अशोक दुबे, डॉ बृजेश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, पवन शर्मा, रमेश सिंहा, सरोजिनी पांडेय, परमार, रेनू दुबे सहित सैकड़ो गणमान्य जनों ने बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *