प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में वनवासी कल्याण केंद्र पेटरवार प्रखंड इकाई की बैठक 8 सितंबर को स्थानीय मंदिर टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वनवासी कल्याण केंद्र के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने की।
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी, बोकारो जिला उपाध्यक्ष प्रगणा मरांडी एवं जिला संगठन मंत्री आलोक कुमार मांझी, अनिल स्वर्णकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रखंड के हद में चरगी, पतकी, उलगड्डा एवं कोह पंचायतों में संचालित बाल संस्कार केंद्रों के आचार्यों के साथ केंद्र की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बाल संस्कार केंद्रों के नियमित संचालन और गतिविधियों की समीक्षा के लिए प्रत्येक माह एक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्रों पर बच्चों की भागीदारी बढ़ाने तथा संस्कार युक्त शिक्षा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया।
इस अवसर पर शिक्षा प्रमुख शंकर प्रसाद, अनिल कुमार, राधेश्याम हेंब्रम, उर्मिला कुमारी हांसदा, सुशीला देवी, मालती टुडू, पार्वती टुडू, पूनम देवी, पायल किस्कु, करिश्मा कुमारी, बैगना मरांडी सहित विभिन्न बाल संस्कार केंद्रों के आचार्य एवं वनवासी कल्याण केंद्र के सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply