Advertisement

महाप्रबंधक पद पर चयन होने पर एजेकेएसएस ने शैलेश प्रसाद को दी बधाई

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम परियोजना पदाधिकरी शैलेश प्रसाद का चयन महाप्रबंधक पद मे होने पर एटक से संबद्ध अखिल झारखंड श्रमिक संघ (एजेकेएसएस) द्वारा 22 अगस्त को परियोजना कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर शुभकामना एवं अग्रिम बधाई दी।

इस अवसर पर एजेकेएसएस के ढोरी एवं बीएंडके क्षेत्रीय पदाधिकारी, परियोजना के श्रमिक प्रतिनिधि एवं अमलो बस्ती के रैयत संयुक्त रूप से शामिल थे। उक्त जानकारी एजेकेएसएस नेता कमलेश कुमार महतो ने दी। उन्होंने बताया कि एजेकेएसएस प्रतिनिधियों से भेंट में परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने अमलो परियोजना विस्तार के लिए रैयत विस्थापित से सहयोग के की अपेक्षा की। संघ ने पीओ को हर संभव सहयोग करने की बात कही। बधाई देनेवालों में मुख्य रूप से महेन्द्र चौधरी, नरेश महतो, कमलेश महतो, प्रेमचन्द महतो, ज्ञानेन्द्र कुमार पप्पु, अरुण कुमार महतो, विजय पासवान, सुरेश महतो, विक्की महतो, कृष्णा रजवार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *