Advertisement

नावाडीह में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन सदस्य की हत्या

नावाडीह के कुकुरलिलवा में एक सनकी ने दी हत्याकांड को अंजाम

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के कुकुरलिलवा में 5 अगस्त की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार कुकुरलिलवा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों में 70 वर्षीय जानकी महतो, उनकी पत्नी 62 वर्षिया सुगिया देवी और उनकी पुतहू (पुत्र बहु) 47 वर्षिया गौरी देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि उपरोक्त तीनों की हत्या धारदार कुल्हाड़ी से की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह ने घटना के बाद आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर शोक की लहर है। क्षेत्र के रहिवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही घटना की सूचना मिलते ही गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो, आजसू नेत्री यशोदा देवी, जिप सदस्य फूलमती देवी, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जयलाल महतो, मुखिया किरण देवी, पंसस निर्मल महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हृदय विदारक घटना अत्यंत दु:खद और मर्माहत करने वाली है।

दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वही प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। लगभग 5 घंटे बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *