रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम कार्यालय में 5 अगस्त को सभी सफाई मित्रों, सुपरवाइजरों, पंप ऑपरेटरों एवं निगम के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने की। बैठक में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मेयर भोलू पासवान ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों को स्वच्छ, सुंदर एवं साफ-सुथरा बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सफाई मित्रों, सुपरवाइजरों एवं संबंधित कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई, कचरा उठाव एवं जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने से ही नगर निगम के रहिवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने, सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा प्रत्येक वार्ड में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही कर्मचारियों से समयबद्ध तरीके से कार्य संपादित करने एवं आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आह्वान किया गया।
मौके पर मेयर भोलू पासवान ने भेंट में कहा कि चास नगर निगम के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना हमारा संकल्प है। सभी सफाई मित्र, सुपरवाइजर, पंप ऑपरेटर एवं अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कहा कि स्वच्छ चास, सुंदर चास केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसे साकार करने में नगर निगम के प्रत्येक कर्मचारी के साथ-साथ आम रहिवासियों की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है।
![]()













Leave a Reply