प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी में 5 अगस्त को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार इस रैली का उद्देश्य आम रहिवासियों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने, त्रुटियों का सुधार कराने, नाम हटाने तथा मतदाता सूची को अद्यतन रखने के प्रति जागरूक करना था। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुँची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरक नारे लगाए।
जानकारी देते हुए आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी के प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रत्येक पात्र का मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं स्थानीय रहिवासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाकर आवश्यकतानुसार अपना नाम जोड़ने एवं त्रुटियों का समय पर सुधार कराने की अपील की।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply