Advertisement

कुर्रा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर बोकारो जिला के हद में पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ के समीप 3 अगस्त को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन सवार घायल हो गए। घायलों में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बिंदुडीह रहिवासी सुभाष महतो, गौतम महतो समेत एक अन्य शामिल हैं।

बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए एक अज्ञात अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दो अन्य घायलों को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार गंभीर घायल किस अस्पताल में भर्ती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ कामाख्या ने बताया कि घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *