Advertisement

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक एसोसिएशन की बैठक में अहम निर्णय, नई कार्यकारिणी गठित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के सभाकक्ष में 3 अगस्त को ऑल इंडिया इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक डॉ अनिल मिस्त्री ने की, जबकि संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ परमानंद चंद्रवंशी ने किया।

बैठक में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सात सूत्री एजेंडे तथा संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी चिकित्सक केवल इलेक्ट्रो होम्योपैथिक औषधियों का ही उपयोग करेंगे तथा औषधि निर्माता सरकार के मानकों एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथिक सिद्धांतों के अनुरूप दवाओं का निर्माण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में चिकित्सा शिविर आयोजित करने तथा जनवरी 2027 में रांची में अखिल भारतीय इलेक्ट्रो होम्योपैथिक कार्यशाला कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दूसरे सत्र में 11 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें डॉ राजनाथ मिस्त्री, डॉ एस.के. चटर्जी, डॉ नंददेव विश्वकर्मा, डॉ परमानंद चंद्रवंशी, डॉ दीपक कुमार, डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ रंजीत सृष्टि, डॉ घनश्याम मिस्त्री, डॉ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ शेख गोलाम मसूद तथा डॉ अनिल मिस्त्री को शामिल किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *