Advertisement

विश्व स्तनपान दिवस पर धनबाद के सिजुआ में कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। पुरे विश्व में एक से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 3 अगस्त को धनबाद जिला के हद में सिजुआ स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधायक के प्रतिनिधि सह टाटा स्टील फाउंडेशन के सीसी मेंबर बसंत कुमार महतो ने कहा कि स्तनपान हर बच्चे का अधिकार है। कहा कि माँ का पहला दूध यानी कोलोस्ट्रम बच्चे के लिए पहला टीका है। पहले 6 महीने सिर्फ स्तनपान, 2 साल तक स्तनपान तथा पौष्टीक आहार जरूरी है। इसलिए इस सप्ताह हम सब मिलकर स्तनपान को बढ़ावा दें।

कार्यक्रम में शामिल क्षेत्र के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार ने कहा कि नवजात शिशु के लिए पहले 6 महीने तक सिर्फ माँ का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर माताओं को स्तनपान के फायदे बताए। उक्त कार्यक्रम में टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के एचआर कुमारी श्वेता, टीएसएफ के विपिन चौधरी, संगीता देवी सहित 50 से अधिक गर्भवती और धात्री महिलाओं ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *