Advertisement

यूनियन कार्यालय में मज़दूर नेता की श्रद्धांजलि सभा व् सदस्यता ग्रहण समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित इंटक से संबद्ध आरसीएमयू कार्यालय सह राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में बीते 2 अगस्त को दिवंगत मजदूर नेता अवधेश सिंह की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा एवं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रमिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरा भवन श्रमिक एकता जिंदाबाद और अवधेश सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर आयोजित सभा की शुरुआत दिवंगत अवधेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और एक मिनट का मौन रखकर की गई। सभी ने दिवंगत द्वारा श्रमिक हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार सिंह तथा संचालन क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि दिवंगत अवधेश सिंह सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि श्रमिकों के अभिभावक थे। किसी भी मजदूर की समस्या को वे अपनी समस्या समझते थे और अंत तक लड़ते थे। कहा कि अपनी धारदार लेखनी से उन्होंने हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। सभी यूनियन के पदाधिकारी उनकी कलम का लोहा मानते थे। उनकी कमी हम सभी को हमेशा खलेगी। लेकिन उनके आदर्श और विचार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने आह्वान किया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं की एकता है। आज जो साथी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं उनके आने से संगठन और मजबूत होगा। कहा कि हम सबको मिलकर पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने नए सदस्य कृष्ण निषाद सहित दर्जनों साथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान गोमिया प्रखंड के हद में स्वांग वन बी रहिवासी कृष्ण निषाद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम का समापन श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और दिवंगत नेता के अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रेम राय, पंकज कुमार सिंह, कृष्ण निषाद, सुबोध सिंह पवार, कमलकांत सिंह, रणजीत सिंह, उत्तम कुमार, कृष्ण शर्मा, राजेंद्र वर्मा, प्रमोद यादव, सूरज लाल सिंह, सी एस प्रसाद, दयाल यादव, वेदव्यास चौबे, दिगंबर महतो, सुनीता सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिन्हा, पप्पू सिन्हा, राजेश भारती, बलराम प्रसाद, देवरंजन प्रसाद, मो. मुबारक, मो. जियाउल, राजेश जायसवाल, विनोद अग्रवाल, संजय कुमार सिंह, अल्ताफ अहमद, भुनेश्वर रजक, देवाशीष आस, रमाकांत सिंह, संतोष सिन्हा, मो. समीम, मो. नसीम, निसार अंसारी, विश्वनाथ चौहान, गोपाल राम, वकील चंद महतो, शंभू कुमार, मो. इलियास, शिव शक्ति प्रसाद, आरके सिंह, राहुल रंजन सिंह, दीपू सिंह, सुजीत कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार, नेमचंद यादव, कौशिक दत्ता, पिंटू राय, श्याम सुंदर, भरत प्रसाद मेहता, विक्रम कुमार, सुरेश ठाकुर, लालजी चौधरी, चंद्रभूषण प्रसाद, रंजन कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, पिंटू कुमार, विजय चौहान, साधु तुरी, गौतम कुमार, मनोज सिंह, विनोद यादव, अर्जुन करमाली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *