Advertisement

सावन की पहली सोमवारी पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा गंडकी में डुबकी

बाबा हरिहरनाथ सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर 3 अगस्त को सारण जिला के हद में सोनपुर का पूरा हरिहरक्षेत्र श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। अहले सुबह से ही दक्षिण वाहिनी गंगा और नारायणी गंडक नदी के संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर सोनपुर के प्रसिद्ध पहलेजा धाम घाट, काली घाट, संगम घाट सहित गंडक और गंगा के विभिन्न घाटों पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पहलेजा धाम स्थित मनोकामना सिद्ध श्रीदूधेश्वर नाथ मंदिर, शाहपुर के गजेंद्र नाथ मंदिर, नेहाल नाथ मंदिर, राहर दियारा चौक स्थित भूतनाथ मंदिर और विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर सहित दर्जनाधिक शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं संध्याकालीन बेला में श्रावण माह की पहली सोमवारी के अवसर पर बाबा हरिहरनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने श्रृंगार का दर्शन कर जन कल्याण तथा अरोग्यता की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *