Advertisement

बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर परिवार सहित भूख हड़ताल पर दो विद्युत कर्मी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विभाग की लापरवाही के कारण लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के कंजकीरो स्थित विद्युत सब स्टेशन के समीप 2 कर्मचारी परिवार सहित 2 अगस्त से भूख हड़ताल आंदोलन शुरु कर दिया है।

बताया जाता है कि नावाडीह प्रखंड के पैक थाना क्षेत्र के कंजकीरो सब स्टेशन पर बिजली विभाग के दो कर्मचारी गोमिया प्रखंड के हद में साड़म रहिवासी सोनाराम यादव एवं कोनार डैम कर्मा रहिवासी कामेश्वर महतो अपने पूरे परिवार के साथ 2 साल के बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जिसकी सूचना मिलने पर राजद बोकारो जिला महासचिव नरेश कुमार यादव धरना स्थल पर पहुंचे एवं मामले से अवगत हुए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी से दूरभाष से बात कर समाधान हेतु पहल की मांग की।

इधर भूख हड़ताल आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारीयो तक बकाया वेतन भुगतान को लेकर पत्राचार के द्वारा सूचना दिए है लेकिन समाधान नहीं हुआ। यहां तक कि बीते वर्ष 21 सितंबर को तत्कालीन बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता कर समस्या के समाधान हेतु निर्देश जारी किया गया था, लेकिन आज 10 महीना बाद भी समाधान नहीं हुआ जो बेहद चिंता का विषय है। कहा गया कि आंदोलन की सूचना पीड़ितों द्वारा बीते 31 जुलाई को कनीय अभियंता विद्युत बेरमो फुसरो तथा एक अगस्त को अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को दे दिया गया, बावजूद इसके मामले में अबतक किसी प्रकार से विभागीय पहल नहीं की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *