Advertisement

मुस्लिम टोला पलानी में मुखिया द्वारा पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के ग्राम पलानी मुस्लिम टोला में 2 अगस्त को पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास पलानी मदरसा के सामने 15वें वित्त मद से बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी द्वारा किया गया।

जानकारी मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने दी। बताया कि पेभर ब्लॉक शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया को ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। मौके पर मुखिया मुरली देवी ने सभी ग्रामीणों को इसके लिए धन्यवाद दी।

इस अवसर पर मुखिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र से देर से राशि प्राप्त होने के पश्चात कार्य प्रारंभ में विलम्ब हुआ। आगे योजना बद्ध तरीके से आवश्यक स्थानों पर सभी कार्य पूर्ण किए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड सदस्य पनवा देवी, शकीला बानो, मुर्तुजा अंसारी, रुखसाना प्रवीण, नूरेशा खातून, आजाद अंसारी, अनवर अंसारी, हसन अंसारी, मो. गयाश अंसारी सहित अन्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *