रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत अंतर्गत तेलमुंगा घासी टोला में लंबे समय से खराब चापाकल की 2 अगस्त को मरम्मत कराई गई। पंचायत के पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार की पहल पर चापाकल को ठीक कराए जाने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली।
बताया गया कि चापाकल खराब होने के कारण टोला के रहिवासियों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद पूर्व मुखिया कपरदार ने मौके पर पहुंचकर खराब चापाकल की मरम्मत कराई, जिससे अब रहिवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा है।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र के रहिवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चापाकल की मरम्मत कराई गई है। भविष्य में भी पंचायत के किसी भी गांव या टोला में ऐसी समस्या आने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। चापाकल की मरम्मत होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है।
![]()













Leave a Reply