रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जायसवाल समाज (सर्ववर्गीय) बोकारो की बैठक 2 अगस्त को क्रेजी कार कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में समाज के विभिन्न उपवर्गों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और वैवाहिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। बैठक में कविता राज को वैवाहिक समिति का संयोजक, देव कुमार को प्रधान महामंत्री, अमरनाथ, ज्ञानचंद्र जायसवाल एवं नागेश्वर प्रसाद भगत को सचिव, कमलेश जायसवाल, मनोज जायसवाल एवं अशोक कुमार को कार्यकारिणी समिति का सदस्य तथा जगदीश चौधरी को संविधान समिति का संयोजक बनाया गया।
इस अवसर पर जायसवाल महिला समिति की संयोजक एवं दंत चिकित्सक डॉ क्षमा भारती के नेतृत्व में आगामी 23 अगस्त को बुद्ध विहार बोकारो में सावन महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की गई। बैठक में सेवानिवृत्त डीएसपी बिनोद गुप्ता, राजकुमार प्रिय, विजय जायसवाल, तारणी जायसवाल, विनय किशोर सहित समाज के कई सदस्यगण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply