Advertisement

टांगटोना पहुंचे डुमरी विधायक, पूर्व मुखिया के पिता के श्राद्धकर्म में हुए शामिल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। गिरिडीह जिला के हद में डुमरी के विधायक जयराम महतो 31 जुलाई को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत पहुंचे। विधायक ने यहां टांगटोना पंचायत रहिवासी अनुज कुमार के पिता पूर्व मुखिया राजेन्द्र महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया जाता है कि इस दौरान डुमरी विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।
इस अवसर पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कहा कि हम सभी इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाज में पारस्परिक सहयोग और संवेदनशीलता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे कठिन समय में परिवार को सांत्वना देना और उनके दुःख में सहभागी बनना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।

श्राद्धकर्म के दौरान विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उपस्थित जनों से भी परिवार को हर संभव सहयोग देने की अपील की। मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य रहिवासी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *