Advertisement

फीता काटकर मंत्री ने किया निजी पेट्रोल पंप का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग पर हजारी के समीप 31 जुलाई को एक निजी कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन झारखंड सरकार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधिवत फीता काटकर की।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता के अनेक दावे किए जा रहे है। यह दावा तभी सार्थक माना जाएगा जब यहां के पेट्रोल डीजल का उपयोग क्षेत्र के रहिवासी करेंगे। उन्होंने संचालक को इस नेक सेवा कार्य के लिए साधुवाद दी।

उक्त निजी कंपनी के स्टेट हेड ने इस अवसर पर कहा कि ज्वाइंट वेंचर के तहत देश के निजी कंपनी ने ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी के साथ मिलकर देश में अबतक 60 पेट्रोल पंप स्थापित कर चुका है। यह 61वां पंप है। उन्होंने दावा किया कि अन्य पंपो के पेट्रोल डीजल के उपयोग की अपेक्षा यहां का पेट्रोल डीजल से माइलेज में चार प्रतिशत अधिक होगा।जिससे उपभोक्ता को लाभ होगा। उन्होंने भविष्य में होनेवाले कई अन्य लाभ व् सुविधाओं की जानकारी दी।

ज्ञात हो कि पुरे तामझाम से उक्त पेट्रोल पंप के उद्घाटन के मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सके, जिसके कारण वहां उपस्थित विधायक समर्थकों में मायूसी देखी गयी।

बावजूद इसके गोमिया बीडीओ, बेरमो सीओ सहित, सीसीएल कथारा क्षेत्र के एक एक परियोजना पदाधिकारी, कई थानों के प्रभारी तथा ओपी प्रभारी की उपस्थिति ने भी उद्घाटन कार्यक्रम को भव्यता नहीं दे सका। हालांकि उपस्थित एक प्रशासनिक पदाधिकारी ने दबी जुबान से यह कहते देखे गये कि क्या पुनः देश में ब्रिटिश उपनिवेश की तैयारी की जा रही है। खास यह कि मौके पर उपस्थित मीडिया कर्मियों में भी पेट्रोल पंप संचालक तथा उनके परिवारजनों द्वारा खास तबज्जो नहीं मिलने से मायूसी देखी गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *