Advertisement

कानी हाउस की जमीन में सिलाई सेंटर को ले बढा विवाद

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया में कानी हाउस की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर महिला सखी मंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गोमिया पंचायत स्थित कानी हाउस की खाली जमीन पर बरसों पहले आवारा पशुओं को रखा जाता था। किंतु आज यह जमीन विवाद का एक नया स्थल बन चुका है।

बताया जाता है कि उक्त खाली जमीन को लेकर शिवानी महिला सखी मंडल द्वारा बरसों से इस जमीन पर सिलाई सेंटर खोलने की मांग की जाती रही है, ताकि यहां की महिलाएं सिलाई कढ़ाई का काम सीख कर आत्मनिर्भर बन सके। अब इसे लेकर महिलाओं ने कहा कि कब्जाधारी द्वारा जबरन कानी हाउस की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए महिला सखी मंडल ने अंचल कार्यालय से लेकर बोकारो डीसी ऑफिस तक लिखित आवेदन दिया है।

वही कानी हाउस के वंशज मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि यह जमीन उनके पूर्वजों के नाम से थी। कहा कि उनका परिवार बड़ा है। रहने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए दो कमरा बनाकर वे अपने परिवार के साथ वहां जीवन यापन करना चाहते हैं। कहा कि बगल में खाली जमीन पड़ी है, वहां शिवानी महिला सखी मंडल अपना ट्रेनिंग सेंटर खोल सकता हैं। कहा गया कि 50 डिसमिल के ऊपर जमीन है, जहां पर आज भी निर्माण कार्य हो रहा है, किंतु पारिवारिक स्थिति को देखते हुए जब मैं बना रहा हूं तो मुझ पर आपत्ति हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *