Advertisement

लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में उपायुक्त ने की भक्ति भाव से पूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। निरीक्षण क्रम में 8 जुलाई को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला के हद में गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ पहुंचकर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने जिला एवं राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, डीपीआरओ रवि कुमार, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। यहां उपायुक्त ने लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ के आसपास का जायजा लिया। बताया जाता है कि इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *