प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के एन एच 23 लुकैया के समीप 7 जुलाई को एक चार चक्का गाड़ी स्विफ्ट कार क्रमांक-JH24E/8839 दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें सवार तीन जन गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
बताया गया कि धनबाद से अपनी बहन को हजारीबाग जिला के हद में घाटो छोड़कर वापस धनबाद जाने के क्रम में पेटरवार प्रखंड के हद में लुकैया के समीप स्विफ्ट ड्राइवर मो. अकरम को झपकी लग गई, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर जमीन पर रखे सीमेंट के पोल से टक्कराते हुई लगभग 13-14 फीट उड़ते हुए मो खलील अंसारी के घर में जोरदार टकराई, जिसके कारण घर का बाहर का एक कमरा पूरी तरह जमीनदोज हो गया। घर में खड़ी दो पहिया मोपेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही स्विफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जाता हैं कि स्विफ्ट गाड़ी में सवार ड्राइवर और एक सवार थे। रहिवासियों को लगा कि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। बाद में छत के ऊपर रोने की आवाज आई। रहिवासियों ने देखा की ड्राइवर लगभग गाड़ी से 14 फीट की ऊंचाई का एक घर पार करते हुए बगल घर के छत के उपर गिरा हुआ था। वहीं घर मालिक मो. खलील अंसारी भी गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से एक घायल साहब आलम का इलाज के लिए पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। गाड़ी के ड्राइवर रहमान का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
![]()













Leave a Reply