Advertisement

केंद्रीय मंत्री के हाथो बिहार प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किए गये हीरो राजन कुमार

कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए राजन को सम्मान

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। हाल ही में चीन यात्रा से भारत लौटे चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में पहचान बनानेवाले हीरो राजन कुमार को देश की राजधानी नई दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के कॉन्स्टीटयूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में वॉयस ऑफ बिहार द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में बिहार प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के हाथो कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। कार्यक्रम में हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में प्रस्तुति भी दी।

चर्चित हिन्दी फिल्म नमस्ते बिहार के निर्माता एवं मुख्य अभिनेता राजन ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बिहार का परचम लहराया है। पिछले दिनों इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस में चार्ली चैप्लिन बनकर दुनिया भर के आमजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने वाले बिहार पुत्र की चर्चा चारों ओर हो रही है।

परफार्मिंग आर्ट के क्षेत्र में बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार प्रस्तुत करने के लिए राजन को कई नेशनल और इन्टरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन, यह सम्मान उनके लिए बहुत विशेष रहा, क्योंकि हॉन्गकॉन्ग के दौरे से भारत लौटते ही उन्हें दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित सभागार में बिहार प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें अन्य कई गणमान्य जनों को भी यह सम्मान दिया गया।

गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर हीरो राजन ने 15 जून को बताया कि बिहार से जुड़ा सम्मान हमेशा दिल के करीब होता है और बिहार प्रतिभा सम्मान के लिए आयोजक समिति को धन्यवाद करता हूँ। केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का भी आभार कि उनके कर कमलों द्वारा यह अवॉर्ड प्राप्त किया।

हीरो राजन की फिल्म का चर्चित डायलॉग बिहार में टैलेंट है मगर साइलेंट है को सराहने के लिए जो प्रयास किया गया वॉयस ऑफ बिहार के माध्यम से, इसके लिए बृजेश और उनके साथियों का वे आभारी है। कहा कि आगे भी बिहार और देश के लिए बेहतर कार्य करता रहूंगा।

बताया जाता है कि इस साल बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार के सिविल सर्विसेज सहित अन्य क्षेत्र में बिहार को गौरवान्वित करने वाले खास जनों को सम्मानित किया गया। हीरो राजन को यह सम्मान मिलने से उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों में हर्ष हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *