Advertisement

चीरा चास के गांधा जोड़ में बंद घर से लाखों की चोरी, रहिवासी हलकान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास थाना क्षेत्र के गांधा जोड़ रहिवासी विजय कुमार मिश्रा के बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी पिछले लगभग तीन महीनों से इलाज के लिए वेल्लोर गए हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया है। उक्त चोरी की वारदात के बाद आसपास के रहिवासियों के चेहरे पर चिंता की लकीर देखा जा रहा है।

बताया गया कि बीते 14-15 जून की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे टीवी, इंडक्शन, इनवर्टर, कपड़े, जेवरात तथा नकद रुपये समेत लगभग 4 से 5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब गृहस्वामी के बड़े भाई शिव नारायण मिश्रा 15 जून की सुबह घर पहुंचे। उन्होंने मुख्य दरवाजा खुला देखा और अंदर जाकर पाया कि सभी कमरों के दरवाजे खुले हैं तथा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत गृहस्वामी को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *