प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो रहिवासी जयलाल साव के 11 वर्षीय पुत्र शशांक कुमार साव की बीते 14 जून को गिरिडीह जिला के हद में सरिया स्थित संत जेवियर्स आवासीय विद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शशांक गर्मी की छुट्टियों के बाद महज दो दिन पहले ही विद्यालय लौटा था। स्कूल परिसर में उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।
मृतक के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना की परिस्थितियां संदिग्ध हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। परिजनों ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उक्त घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
![]()













Leave a Reply