रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार के गोपालगंज जिले से पकड़ा और पीड़िता को बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते 12 जून को दर्ज मामले में आरोपी देवानंद कुमार को 15 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
मुफस्सिल थाना में वादी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को बिहार के गोपालगंज जिला के हद में गोपालपुर थाना क्षेत्र के लच्छीखेरेया रहिवासी जनार्दन महतो के पुत्र देवानंद कुमार ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आवेदन पर चास मुफस्सिल थाना में कांड क्रमांक-60/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 87(3)/5 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
अनुसंधान के क्रम में 15 जून को प्राथमिक अभियुक्त देवानंद को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही कांड की पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है। छापेमारी दल में चास मुफस्सील थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन और थाना का सशस्त्र बल शामिल था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
![]()













Leave a Reply