एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में महिला मंडल करगली में 15 जून को बेरमो कोयलांचल में कार्यरत एटक, एचएमएस एवं सीटू से संबद्ध यूनियनों कि बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सीटू के कॉ भागीरथ शर्मा ने की।
बैठक में एटक कोल फेडरेशन के अतिरिक्त महामंत्री लखन लाल महतो ने बैठक कि महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी एक जूलाई को पुरे कोयला उद्योग में (कोल इंडिया एवं एससीसीएल तेलंगाना) में मांग दिवस मनाया जायेगा। कहा कि मांग की जायेगी कि १२वां वेतन समझौता के लिए जेबीसीसीआई का गठन जल्द करो। उन्होंने कहा कि ११वां वेतन समझौता के लिए कोयला मंत्रालय ने 6 मई 2021 को जेबीसीसीआई गठन का आदेश दिया था। तद्नुसार कोल इंडिया प्रबंधन ने 10 जून 2021 को 11वां वेतन समझौता के लिए जेबीसीसीआई के गठन का अधिसूचना जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि एक जूलाई को बड़े पैमाने पर जुलूस प्रदर्शन कर जेबीसीसीआई गठन को लेकर कोल इंडिया एवं भारत सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

बैठक में एटक के सुजीत कुमार घोष, गणेश प्रसाद महतो, नवीन कुमार विश्वकर्मा, जवाहरलाल यादव, बुटल महतो, एचएमएस से संबद्ध जनता मजदूर संघ के ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, आर उनेश, महारूद्र कुमार सिंह एवं सीटू से संबद्ध एनसीओईए के एस बी सिंह दिनकर, जयनाथ मेहता, आभाष चंन्द्र गांगुली ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बेरमो कोयलांचल के तीनों कोयला प्रक्षेत्र यथा ढोरी, बीएंडके तथा कथारा क्षेत्र के सभी परियोजनाओं में मजदूरों के बीच पीट मिटिंग की जायेगी एवं तीनों क्षेत्र के महाप्रबंधक के माध्यम से कोल इंडिया अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस अवसर पर एटक से भीम महतो, जितेंद्र दुबे, मनोज कुमार मंडल, पणन महतो, विक्की कुमार, एचएमएस से राजू भुखिया, संतोष कुमार, शिबू कुमार डे, अहमद हुसैन, राज कुमार नोनिया, संजय कुमार सिंह, मैनाक मुखर्जी, सीटू के चन्द्रशेखर महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply