राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल में वैष्णो देवी मंदिर के नाम पर कुछ तथाकथित द्वारा बनाए गए ट्रस्ट का विरोध शुरू हो गया है। ट्रस्ट को समाप्त कर नया कमिटी गठन करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक 14 जून को स्थानीय जीएम कॉलोनी स्थित वैष्णो मंदिर प्रांगण में की गयी।
बैठक की अध्यक्षता गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने किया। बैठक में उपस्थित गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया बबलू सिंह ने कहा कि वैष्णो मंदिर के नाम पर बनाया गया ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसलिए जनता इस ट्रस्ट को नहीं मानती है। वही गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने कहा कि जनता का निर्णय ही सर्वोंपरी है। वैष्णो मंदिर के नाम पर बनाए गए ट्रस्ट की जांच एवं कानूनी राय लेने के बाद ही नव गठित वैष्णो मंदिर ट्रस्ट को चुनौती दी जाएगी।
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश सदस्य सह समाजसेवी मोती लाल महतो ने कहा कि जनता का निर्णय है कि वैष्णो मंदिर में नया कमिटी का गठन हो, जिसमें भेदभाव न हो। इसको लेकर आगामी 27 जून तक पुराने वैष्णो मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा सदस्यों से बात किया जाएगा। अगर ट्रस्ट में सुधार को ले तैयार नहीं हुए, तो ग्राम सभा कर नए वैष्णो मंदिर कमिटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावे मुखिया संघ के अध्यक्ष सह गोविंदपुर बी पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी ने भी ट्रस्ट से संबंधित जानकारी साझा करते हुए उपस्थित जनों से धैर्य रखने को कहा।
बैठक में चंद्रदेव घासी, चन्दना मिश्रा, मोतीलाल महतो, बबलू सिंह, सुषमा कुमारी, रिंकू सिंह, श्रीभगवान यादव, महेश सिंह, राजेश दुबे, मनोज साव, मनोज पाठक, विजय नायर सहित कई महिला पुरुष उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply