Advertisement

बाबा हरिहरनाथ मंदिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हर रविवार को मिलेगी सेवा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में 14 जून को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। वैदिक आरोग्यम न्यूरोथेरेपी के सहयोग से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय आमजन के स्वास्थ्य व जन-कल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई यह अनूठी पहल काफी सराहनीय साबित हो रही है।

​शिविर की शुरुआत मंदिर के आचार्यों द्वारा पवित्र वेदध्वनि और मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से की गई। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सह-कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा ने शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों के समूह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार ​यह शिविर चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ नवीन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जहां नसों से जुड़ी गंभीर व असाध्य बीमारियों से पीड़ित दर्जनों मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। इस दौरान सायटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल, घुटनों का दर्द, लकवा (पैरालिसिस) और ब्रेन हेमरेज जैसी जटिल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को न्यूरोथेरेपी के जरिए तात्कालिक राहत पहुंचाई गई और उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा का परामर्श दिया गया।

​बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में शुरू यह अभियान स्थानीय रहिवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का जुड़ना जन-मानस के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जानकारी के अनुसार ​स्थानीय रहिवासी और दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए अब यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। ​इस पुनीत कार्य के लिए स्थानीय रहिवसियों ने मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह, मार्गदर्शक डॉ नवीन शर्मा और वैदिक आरोग्यम न्यूरोथेरेपी की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *