Advertisement

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को झारखंड की राजधानी रांची के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) गांधीनगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार तथा अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान उपस्थित गणमान्य जन सहित सभी ने भविष्य में ऐसे रक्तदान शिविरों को और अधिक प्रोत्साहित तथा रक्तदान करने का शपथ लिया, ताकि अधिक से अधिक रक्तदाता रक्तदान के लिए प्रेरित हों तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उक्त जानकारी सीसीएल के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी। कहा गया कि आयोजित रक्तदान शिविर का सीसीएल रांची के गांधीनगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर द्वारा सीसीएल प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राज कुमार तथा प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी गांधीनगर अस्पताल डॉ भरत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं में 44 पुरुष एवं 6 महिला रक्तदाता शामिल थे, जिन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। गौरतलब है कि इस दौरान ऐसे कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने वाले एवं महिला रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में गांधीनगर अस्पताल के विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी) डॉ अनीता कुमारी, डॉ खुशबू सरन, डॉ श्रीमोयी मुखर्जी, डॉ मोहना मंडल सहित ब्लड सेंटर के तकनीशियन एवं सहयोगी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जनसंपर्क विभाग के अनुसार सीसीएल द्वारा आयोजित यह पहल स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *