Advertisement

मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के पेशेवर विकास और कौशल उन्नयन के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का 13 जून को सफलतापूर्वक समापन हो गया।

इस दौरान उपस्थित शिक्षकों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर गहन चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यशाला के प्रथम एवं द्वितीय दिन सीबीएसई रिसोर्स पर्सन सह विद्यालय के उप-प्राचार्य देब दुलाल मित्रा ने वैल्यू एजुकेशन और एक्टिव लर्निंग पर विस्तार से जानकारी दी। तृतीय दिन एमजीएम की शिक्षिका एवं सीबीएसई रिसोर्स पर्सन कंचन सिंह ने पेडागोजी विषय पर प्रभावी सत्र संचालित किया। चतुर्थ दिन ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अमित कुमार बर्नवाल ने हैप्पी क्लासरूम की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक माहौल के महत्व को समझाया।

कार्यशाला के अंतिम दिन 13 जून को विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र कुमार ने स्ट्रेस मैनेजमेंट पर व्यावहारिक सत्र लेकर शिक्षकों को तनावमुक्त रहने और विद्यार्थियों को भी तनावमुक्त रखने के उपाय बताए। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अमर प्रसाद ने सभी प्रशिक्षकों व शिक्षकों के प्रति आभार जताया। कार्यशाला में एसटीएनसी ऋषिकेश चौधरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *