Advertisement

आजसू की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार व जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र में बीते 11 जून को आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का संकल्प लिया। बैठक में बीएलए-1 प्रभारी राजेश विश्वकर्मा, प्रखंड सह जिला प्रवक्ता उमेश जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो, उमेश महतो, रामकिशुन महतो, मनोज महतो, वीरेंद्र करमाली, सपन ठाकुर, सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर बीएलए वन प्रभारी राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

प्रखंड सह जिला प्रवक्ता उमेश जायसवाल ने कहा कि आजसू हमेशा जनता के अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। कहा कि जनसरोकार के मुद्दों को लेकर पार्टी की सक्रियता और बढ़ाई जाएगी। प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक पंचायत और गांव में संगठन को विस्तार देने तथा आम रहिवासियों से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

आजसू के वरिष्ठ नेता रामकिशुन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। कहा कि मजबूत संगठन ही क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को गति प्रदान कर सकता है। आजसू नेता सुमित कुमार ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि सभी साथियों को आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ काम करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारों को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से संगठन और अधिक मजबूत होगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *