रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार एवं खैराचातर में 12 जून को झारखंड ग्रामीण बैंक की दो नई शाखाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन मदन मोहन बरियार सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य रहिवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के बाद शाखाओं का शुभारंभ किया गया।
बैंक शाखा उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। नई शाखाओं के खुलने से कसमार एवं खैराचातर क्षेत्र के रहिवासियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा सरकारी योजनाओं, बचत, ऋण और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं छोटे व्यवसायियों को वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शाखाओं के माध्यम से क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को और मजबूती मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में बैंक के कई अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान शाखाओं की सफलता एवं क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गई।
![]()













Leave a Reply