प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 12 जून को धनबाद स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब रंगाटांड़ परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र, उपाध्यक्ष अल्पना झा, सचिव मीनाक्षी, शैली सहित संगठन की अन्य सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित तमाम सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। साथ हीं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन धनबाद मंडल की अध्यक्षा द्वारा महिला कर्मचारियों के बीच जूट का बैग वितरित किया गया एवं सभी को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया गया।
जानकारी देते धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
![]()













Leave a Reply